दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस अपने मन के भाव के प्रकट किया है। उन्होंने दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करने के दौरान मन के आई बात को देशवासियों एवं केंद्र के सामने साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने क्रेंद सरकार से एक अपील कि है कि नोट पर बापू (महात्मा गांधी) के साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर भी छापी जानी चाहिए। उनका कहना है कि करेंसी पर बापू की तस्वीर वैसी ही रहनी चाहिए लेकिन दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर भी होनी चाहिए। ताकि हमारी अर्थव्यवस्था को इनका आशीर्वाद मिल सके।

देश की अर्थव्यवस्था कमजोर
बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर है। हम आज भी विकासशील और गरीब देश की ही गिनती में आते हैं। हम सब चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने। सभी भारतवासी अमीर परिवार बनें। हमें स्कूल,अस्पताल सहित बड़े संख्या में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा। हम कोशिशें भी करते हैं लेकिन हम देखते हैं कि नतीजे नहीं आ रहे हैं। इसके लिए हम सही तरीके से कोशिश कर रहे हैं लेकिन अगर देवी देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे आते हैं।

अर्थव्यवस्था को मिल सके लक्ष्मी-गणेश का आशीर्वाद
उन्होंने आगे कहा कि हम सब ने दिवाली की पूजा की। सब ने मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा आराधना की। मैंने भी लक्ष्मी मां की पूजा की। पूजा करते वक्त मेरे मन में यह बात आई कि भारतीय करेंसी पर मां लक्ष्मी की तस्वीर छपी होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि गांधीजी की तस्वीर वैसी ही रहनी चाहिए लेकिन भारतीय करेंसी की दूसरी ओर और गणेश जी की तस्वीर होनी चाहिए ताकि अर्थव्यवस्था को इनका आशीर्वाद मिल सके।